Alkaline Water: सबसे बेहतर, जानें इसके फायदे

खासकर खानपान को लेकर अधिक जागरूक रहना चाहिए। अगर आप भी लंबे समय तक जीने की तमन्ना रखते हैं, तो Alkaline Water का सेवन करें।

398
Liquid Water Food Health
Picture: Pixabay

Last Updated on December 27, 2022 by The Health Master

Alkaline Water: सबसे बेहतर

आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव और आलसपन की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं।

इनसे न केवल मानसिक और शारीरिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि आयु भी घटने लगती है।

जब बात लंबे समय तक जीने की होती है, तो भारत इस मामले में बहुत पीछे हैं।

भारत के लोगों की औसत आयु (Life Expectancy) तकरीबन 70 वर्ष है। इसके लिए भारतियों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

खासकर खानपान को लेकर अधिक जागरूक रहना चाहिए। अगर आप भी लंबे समय तक जीने की तमन्ना रखते हैं, तो Alkaline Water का सेवन करें।

कई शोध में खुलासा हो चुका है कि एल्कलाइन पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से व्यक्ति की आयु बढ़ती है। अगर आपको एल्कलाइन पानी के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

Liquid Water
Picture: Pixabay


Alkaline Water क्या है

प्राकृतिक पानी को एल्कलाइन पानी कहा जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो एल्कलाइन पानी का पीच स्तर बेहतर होता है। सामान्य पानी का पीच स्तर 7 होता है।

वहीं, एल्कलाइन पानी का पीच स्तर 8 या 9 होता है। इसके लिए एल्कलाइन पानी को उत्तम माना जाता है। इस पानी को पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

साथ ही पेट संबंधी सभी विकार दूर हो जाते हैं। कई जानकारों का कहना है कि एल्कलाइन पानी कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी फायदेमंद होता है। जबकि, कई शोधों से खुलासा हुआ है कि एल्कलाइन पानी से उम्र बढ़ती है।

researchgate.net पर छपी एक शोध के अनुसार, एल्कलाइन पानी पीने से न केवल व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है, बल्कि व्यक्ति की उम्र भी बढ़ती है। इस शोध में 150 चूहों पर लगतार तीन साल तक गहन अध्ययन किया गया।

परिणाम

इसका परिणाम बेहद चौकाने वाला रहा है। इस शोध में पाया गया कि सामान्य चूहों की तुलना में शोध के चूहे अधिक स्वस्थ पाए गए। जैसा कि हम सब जानते हैं कि जंगल में रहने वाले जीव जंतुओं का औसत आयु अधिक होती है।

इसका एक मुख्य वजह एल्कलाइन पानी भी है। इसके लिए अगर आप लंबी आयु जीना चाहते हैं, तो एल्कलाइन पानी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, एल्कलाइन पानी को यूज़ में लाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।


डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


YouTube Icon
YouTube Icon
YouTube Icon
YouTube Icon
YouTube Icon
Telegram
WhatsApp
Facebook
LinkedIn
YouTube Icon