Last Updated on September 10, 2021 by The Health Master
डेंगू के लक्षणों की इस तरह करें पहचान
Symptoms Of Dengue: कोरोना ने सबका जीना मुहाल कर रखा है. अभी भी इसका कहर रूका नहीं है. दूसरी ओर बुखार से शुरू होने वाली कई ऐसी बीमारियां हैं जो अक्सर हमें परेशान करती हैं.
डेंगू बुखार उन्हीं में से एक है. यह एक संक्रामक बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. इन दिनों फिर से डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है. बरसात और बरसात के बाद के कुछ महीनों में यह तेजी से फैलता है.
अखिल भारतीय अनुसंधान संस्थान (AIIMS) के एक पेपर के मुताबिक एडीज मच्छर जुलाई से अक्टूबर के बीच तेजी से पनपता है. इन दिनों बरसात का पानी जगह-जगह इकट्ठा हो जाता है जहां ये वृद्धि करने लगते हैं.
इसमें तेज बुखार और सिर में बहुत ज्यादा दर्द होता है. इसका इलाज अगर सही वक्त पर न किया जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है.
1996 में दिल्ली और आस-पास के इलाके में डेंगू बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है. इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एम्स के मुताबिक डेंगू बुखार तीन प्रकार के होते हैं. इन तीनों के लक्षणों को जानना जरूरी है.
साधारण डेंगू बुखार के लक्षण हैं
- ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार चढ़ना.
- सिर, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना.
- आंखों के पिछले भाग में दर्द होना जो आंखों को दबाने या हिलाने से दर्द और भी बढ़ जाता है.
- अत्यधिक कमजोरी महसूस होना, भूख में बेहद कमी तथा जी मिचलाना.
- मुंह के स्वाद का खराब होना.
- गले में हल्का सा दर्द होना.
- रोगी को बेहद दुखी और बीमार महसूस करना.
- शरीर पर लाल रेशे निकलना.
डेंगू हेमरेजिक बुखार के लक्षण
साधारण डेंगू बुखार के लक्षणों के साथ-साथ नाक और मसूढों से खून जाना, शौच या उल्टी में खून आना, स्किन पर नीले-काले रंग के चिकत्ते पड़ जाना आदि लक्षण दिखाई देते हैं.
डेंगू शॉक सिंड्रोम के लक्षण
उपर के लक्षणों के अलावा रोगी बेचैन हो जाता है और बुखार के बावजूद उसकी स्किन ठंडी रहती है.
मरीज धीरे-धीरे होश खोने लगता है. रोगी की नाड़ी तेज और कमजोर महसूस होती है. रोगी का ब्लडप्रेशर भी कम होने लगता है.
Vitamin: ये vitamins और minerals पुरुषों के लिए रामबाण: Must read
When should one start using Anti-Ageing Products?
7 Benefits of including FACE MIST in your Skincare Regime
Long Life Secrets: लंबी उम्र जीने के लिए ये जरूरी 5 Tips
Vitamin B9 or Folic Acid: निहायत ही जरूरी है सेहत के…
Lemon Tea: इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन कम के साथ साथ ये ये भी होते है…








