नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री के 2 और संचालक गिरफ्तार

Two more arrested from the firm manufacturing spurious cosmetics

394
Cosmetics
Picture: Pixabay

सहारनपुर (उप्र)। नकली कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली अवैध फैक्ट्री का संचालन करने के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, माल सप्लाई करने वाले डीलर के नाम भी सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

बता दें कि जून को सहारनपुर की मंडी पुलिस ने नकली कॉस्मेटिक के उत्पाद बनाने वाली कंपनी पर रेड की थी। मौके से सवा करोड़ रुपये के नकली कॉस्मेटिक उत्पाद को पुलिस ने बरामद किया था। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि, चार अभियुक्त फरार हो गये थे। इसके साथ ही कई ऐसे नाम भी सामने आए थे।

येँ भी पढ़ें  : वाहनों के First aid box में येँ दो दवाएं रखना अनिवार्य

पुलिस तभी से ही अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें सुभाष नगर थाना कुतुबशेर निवासी राजकुमार उर्फ राजू और आसिफ के नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने फैक्ट्री शुरू की थी। इसके बाद नकली उत्पाद तैयार कर बेच रहे थे।

सहारनपुर में 50 से अधिक दुकानों और मेडिकल स्टोर को भी चिन्हित किया जा चुका है। यही नहीं कुछ व्यापारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। जल्द ही अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। एएसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाकर बाजार में बेचने वाली फैक्ट्री प्रकरण में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कई अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The Health Master is now on Telegram. For latest update on health and Pharmaceuticals, subscribe to The Health Master on Telegram.