Mud Therapy: हैरान कर देने वाले फायदे: Must know

वैसे देखा जाये तो मड थेरेपी वर्षों पुरानी थेरेपी है लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी (Knowledge) आम लोगों को अभी भी नहीं है.

588
Health Mud
Picture: Unsplash

Last Updated on May 21, 2023 by The Health Master

Mud Therapy: हैरान कर देने वाले फायदे

पिछले कुछ दिनों से मड थेरेपी (Mud therapy) की चर्चा काफी ज़ोरों पर है. वजह है कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार उर्वशी रौतेला ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वो मड थेरेपी लेते हुए नज़र आ रही हैं.

वैसे देखा जाये तो मड थेरेपी वर्षों पुरानी थेरेपी है लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी (Knowledge) आम लोगों को अभी भी नहीं है. आइये आज आपको मड थेरेपी और इससे होने वाले फायदों (Benefits) के बारे में बताते हैं.

क्या है मड थेरेपी

साधारण भाषा में मिट्टी से शरीर पर लेप को मड थेरेपी कहा जाता है. नेचुरोपैथी यानी प्राकर्तिक चिकित्सा में मिट्टी की पट्टी या मिट्टी के लेप के ज़रिये कई रोगों का इलाज किया जाता है. इस थेरेपी के ज़रिये मिट्टी को शरीर के किसी एक हिस्से या पूरे शरीर में इस्तेमाल किया जाता है.

वैसे तो इस थेरेपी के ज़रिये कई रोगों का इलाज किया जाता है लेकिन स्किन रिलेटिड प्रॉब्लम्स और डिप्रेशन को दूर करने में मड थेरेपी काफी कारगर मानी जाती है. इस मिट्टी की ख़ास बात ये होती है कि ये पूरी तरह से केमिकल फ्री और साफ़ होती है.

Health

मड थेरपी के लिए ख़ास तरह की मिट्टी को जमीन के लगभग चार-पांच फिट नीचे से निकाला जाता है. जानकारी के अनुसार इस मिट्टी में एक्टिनोमाइसिटेस नाम का जीवाणु पाया जाता है.

जो कि मौसम के अनुसार अपना रूप बदलता है और जब ये पानी के साथ मिल जाता है तो इसमें कई तरह के बदलाव होते हैं. इसी की वजह से मिट्टी के गीले होने पर इसमें मनमोहक ख़ुश्बू भी महसूस होती है.

मड थेरेपी से स्किन की ये दिक्कतें होती हैं दूर

मड बाथ थेरेपी लेने से स्किन रिलेटेड जिन दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. उनमें झुर्रियां, मुंहासे, त्वचा का रूखापन, दाग-धब्बे, सफ़ेद दाग, कुष्ठ रोग, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी कई और दिक्कतें भी शामिल हैं.

इसके साथ ही मड थेरेपी लेने से स्किन में ग्लो बढ़ता है, स्किन में कसाव आता है और स्किन सॉफ्ट भी होती है.

मड थेरेपी इन रोगों में भी है फायदेमंद

मड बाथ लेने से पाचन शक्ति में सुधार आता है. आंतों की गर्मी दूर होती है. डायरिया और उल्टी जैसी दिक्कत दूर होती है. साथ ही ये कब्ज़, फैटी लीवर, कोलाइटिस, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज, माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी दिक्कतों को दूर करने में भी मदद करती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. The Health Master इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल होने पर हाथों, स्किन और आंखों पर दिखाई देते हैं…

Monsoon: मॉनसून में सिजनल बिमारियों से बचने के लिए इन बातों को न करें…

White Tea: सफेद चाय ये खास फायदें: Let’s know

Potassium Deficiency: पोटेशियम की कमी, कभी ना करे नज़रअंदाज: Important

Dental Braces: डेंटल ब्रेसेस के इस्तेमाल के समय इन बातों का रखें खास ख्याल:…

Oral Hygiene: जानें ओरल हाइजीन से जुड़ी कुछ जरूरी Tips

You need to know to protect your Joints: Must read

YouTube Icon
YouTube Icon
YouTube Icon
YouTube Icon
Telegram
WhatsApp
Facebook
LinkedIn
YouTube Icon