Vaccine के लिए इस App पर करना होगा Registration, जाने नियम व शर्तें

वैक्सीनेशन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने Co-WIN नाम का एक ऐप बनाया है। जिसे आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

312
Mobile Online
Picture: Pixabay

Last Updated on January 18, 2021 by The Health Master

Vaccine के लिए इस App पर करना होगा Registration, जाने नियम व शर्तें

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शनिवार से C-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। इससे पहले दुनियाभर के कई देशों में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है।

अगर आप भी वैक्सीन की इंतजार में हैं, तो वैक्सीन वितरण के प्रोसेस को सही से जान लें, जानने के लिए पढ़ें यह लेख। 

CoWIN ऐप करना होगा डाउनलोड

वैक्सीनेशन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने CoWIN नाम का एक ऐप बनाया है। जिसे आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

ऐप को डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण मॉड्यूल के तहत लोग C-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

Injection vaccine
Picture: Pixabay

CoWIN App में दिए गए हैं 5 मॉड्यूल

CoWIN App से वैक्सीनेशन का प्रोसेस, प्रशासनिक क्रियाकलापों, टीकाकरण कर्मियों और उन लोगों के लिए एक मंच की तरह काम करेगा, जिन्हें वैक्सीन लगाई जानी है।

कोविन ऐप में 5 मॉड्यूल हैं। पहला प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल।


येँ भी पढ़ें  : Organic Food: जरूर जाने ऑर्गेनिक खाने के ये Benefits


1- प्रशासनिक मॉड्यूल उन लोगों के लिए है जो टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस मॉड्यूल के जरिए वे सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिल जाएगी।

2- रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

3- वैक्सीनेशन मॉड्यूल उन लोगों की जानकारियां को वेरिफाई करेगा, जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेशन करेंगे और इस बारे में स्टेटस अपडेट करेगा।

4- लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल के जरिए टीकाकरण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे। साथ ही इससे क्यूआर कोड भी जनरेट होगा और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-प्रमाणपत्र मिल जाएगा।

5- रिपोर्ट मॉड्यूल के जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होंगी, जैसे टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा। कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया।


स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य आर्टिकल पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


The Health Master is now on Telegram. For latest update on health and Pharmaceuticals, subscribe to The Health Master on Telegram.

Follow and connect with us on Facebook and Linkedin

Go to main website, click here

Subscribe for daily free updates, click here

Subscribe here for daily updates
Loading